फैक्ट्री में आइसक्रीम काम करता श्रमिक।
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने शनिवार को सिरोही और सरूपगंज की आइसक्रीम फैक्ट्रियों में दबिश दी। टीम ने आइसक्रीम की व्यवस्थाओं को देखा तथा गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर जोधपुर लैब को भिजवाए।
गर्मी का दौर शुरू होते ही बाजार में आइसक्रीम की मांग में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसको लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में खाद्य निरीक्षक दिलीप सिंह की अगुवाई में छापेमारी की कार्रवाई की गई। टीम ने कार्रवाई के दौरान सिरोही में जैम आइसक्रीम, गोयली चौराहा पर भरकादेवी और स्वरूपगंज में रोहिड़ा रोड स्थित महादेव आइसक्रीम फैक्ट्री पर दबिश दी।
फैक्ट्री संचालकों को आइसक्रीम बनाने के दौरान गुणवत्ता और साफ सफाई का पूरा ध्यान रखने के लिए पाबंद किया। इसके साथ ही तैयार की जा रही आइसक्रीम के सैंपल लेकर जांच को भिजवाए गए। खाद्य निरीक्षक दिलीप सिंह के अनुसार सैंपल जांच के लिए लैब भिजवा दिए गए हैं। वहां से जो भी रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।