फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: माउंटआबू मार्ग पर शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग, छीपाबेरी के पास हुआ हादसा, सभी सुरक्षित

Mon, 06 May 2024 05:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

कार में सवार लोग अजमेर से माउंटआबू जा रहे थे। तभी शॉर्ट सर्किट से चलती कार में आग लग गई। इसके बाद इन लोगों ने सूझबूझ दिखाते तत्काल कार से उतरकर अपनी जान बचाई। 
 
विज्ञापन
कार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के आबूरोड माउंट आबू मार्ग पर छीपाबेरी में शिव मंदिर के पास शॉर्ट सर्किट से चलती कार में आग लग गई। घटना के समय कार में 4 लोग सवार थे। सभी ने सूझबूझ दिखाते हुए आग तेज होने से पहले उतरकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही माउंटआबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी, छीपाबेरी चौकी प्रभारी मुश्ताक कुरैशी, यातायात पुलिस प्रभारी सोमदेव चौधरी आबूरोड एवं माउंटआबू से फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग पंजाब के रहने वाले हैं। सभी अजमेर से माउंटआबू जा रहे थे। आबूरोड माउंट आबू मार्ग पर छीपाबेरी में शिव मंदिर के पास शॉर्ट सर्किट से चलती कार में आग लग गई। इसके बाद इन लोगों ने सूझबूझ दिखाते तत्काल कार से उतरकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया तथा कार जलकर खाक हो गई। 

माउंटआबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी थी। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात जाम भी हुआ था। आग पर काबू पाते ही कार को एक ओर करने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें