राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज पुलिस थानें के पास 15 मार्च शनिवार शाम को रफ्तार का कहर दिखा, एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दो बच्चों को चपेट में ले लिया। पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार दो बच्चों को चपेट में लेते हुए साफ दिख रहीं है।
राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज थाना क्षेत्र में 15 मार्च को तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना स्पष्ट दिख रही है। हादसे के बाद इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है। कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: इंदौर से जोधपुर पहुंचा आसाराम, एयरपोर्ट से आश्रम के लिए हुआ रवाना; समर्थक रहे मौजूद
हादसे में घायल दूसरे बच्चे को शिवगंज राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। हालत नाजुक देख उसको आगे हायर सेंटर रेफर किया गया है। ड्राइवर कार सहित मौके से फरार हो गया, लेकिन शिवगंज पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि कार को जब्त कर करके थाने लाई गई है।
हादसे में शिवगंज निवासी राहुल पुत्र जेठाराम जोगी और उसका भाई विक्रम पुत्र सीताराम जोगी पानी पीने के लिए रोड क्रॉस कर रहे थे। तभी पीछे से अचानक एक कार आई और टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों बच्चे गंभीर घायल हुए। राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, विक्रम को रेफर किया गया है। कार की टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चारी में रखवाया गया है। हादसे कि जांच पड़ताल कि जा रही है।