लोकसभा चुनाव 2024 के तहत शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है। प्रदेश के सबसे ऊंचे सिरोही जिले के माउंटआबू में ओरिया ग्राम पंचायत के शेरगांव मतदान केंद्र पर अब तक 52 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
गौरतलब है कि शेरगांव मतदान केंद्र पर मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। यहां अब तक 119 में से 52 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सिरोही विधानसभा क्षेत्र में 38 प्रतिशत, पिण्डवाड़ा आबू पिण्डवाड़ा में 45.18 प्रतिशत, रेवदर विधानसभा क्षेत्र मे 43.58 प्रतिशत, आहोर विधानसभा में 38.03 प्रतिशत, रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 43.54 प्रतिशत, जालौर विधानसभा क्षेत्र में 40.01 प्रतिशत, भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में 39.06 प्रतिशत, सांचौर विधानसभा क्षेत्र में 44.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
माउंटआबू में मतदान केंद्र पहुंची 105 साल की वृद्धा
लोकसभा चुनाव को लेकर वृद्ध मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। शुक्रवार को 105 साल की वृद्धा ने अपने पैरों पर चलकर मतदान केंद्र पहुंची तथा अपने माताधिकार का उपयोगी किया। माउंटआबू में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़भाड़ रही।