फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर शख्स की हत्या, अप्राकृतिक संबंध बनाने किया था विरोध; दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 11:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi Crime: सिरोही पुलिस ने माचगांव में हुई 55 साल के भूराराम की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब के नशे में अप्राकृतिक संबंध बनाने की मांग पर हुए विवाद के बाद दोनों ने गुप्तांग में पाइप डालकर उसकी जान ले ली।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के माउंटआबू थाना क्षेत्र के माचगांव में पिछले सप्ताह हुई 55 साल के शख्स भूराराम उर्फ भूरिया की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात की गुत्थी सुलझाई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

 
मफलर और सीसीटीवी फुटेज बने सुराग
मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई भोपाराम ने दर्ज करवाई थी। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से एक ऊनी मफलर मिला। इसके आधार पर पुलिस ने माउंटआबू और आसपास के मार्गों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक उसी पैटर्न का मफलर पहने माचगांव की ओर जाता और अगले दिन साथी के साथ भंगार बीनने की गाड़ी पर लौटता नजर आया। इसी सुराग से दोनों संदिग्धों तक पुलिस पहुंची।

यह भी पढ़ें- कफ सिरप से मौत पर सियासत: बच्चों के मरने पर स्वास्थ्य मंत्री ने ठहराई माताओं की जिम्मेदारी, बेनीवाल क्या बोले?
विज्ञापन

 
आरोपी गिरफ्तार, हत्या की बात कबूली
पुलिस ने संदिग्धों की पहचान प्रकाश पुत्र हरीश भील, निवासी जनता कॉलोनी माउंटआबू और लकमाराम पुत्र सदाजी जोगी, निवासी इन्द्रा कॉलोनी सरूपगंज के रूप में की। दो अक्तूबर को दोनों को आबूरोड से पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली। अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।
विज्ञापन

 
शराब के नशे में की थी अनुचित मांग
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी 24 सितंबर की रात शराब के नशे में भूराराम के पास पहुंचे और अप्राकृतिक संबंध बनाने की मांग की। भूराराम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बिस्तर पर पटक दिया। प्रकाश ने उसे पकड़े रखा और लकमाराम ने चूल्हे की लोहे की पाइप उसके गुदा द्वार में घुसा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- कफ सिरप से बच्चों की मौत मामला: खांसी की दवा Dextromethorphan को सरकार ने दी क्लीन चिट, भरतपुर में एक और मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें