फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: आबूरोड होते हुए ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच दौड़ेगी होली स्पेशल ट्रेन, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

Sun, 10 Mar 2024 10:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

ट्रेन संख्या 09523/09524 ओखा दिल्ली-सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। www.enquiry.indianrail.gov.in पर ट्रेन बुकिंग और ठहराव से जुड़ी सभी जानकारी मिलेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम रेलवे प्रशासन होली त्योहार पर ओखा दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन चलाएगी। यह ट्रेन आबूरोड होते हुए संचालित होगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 09523 ओखा दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल मंगलवार 19 मार्च, 2024 को 10.00 बजे ओखा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09524 दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा स्पेशल बुधवार, 20 मार्च 2024 को 13.20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.50 बजे ओखा पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाणा, उंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर और रेवाडी स्टेशनों पर रुकेगी। 
विज्ञापन


इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09523 की बुकिंग 11 मार्च, 2024 से सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनें विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। ठहराव के समय और ज्यादा जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें