फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: रेल यात्रियों को गर्मी का तोहफा, चार जून से हर बुधवार संचालित होगी साबरमती-पटना स्पेशल ट्रेन

Fri, 30 May 2025 08:36 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

ये ट्रेन जयपुर होते हुए चलेगी और यात्रा के दौरान अहमदाबाद, जयपुर, प्रयागराज सहित कई प्रमुख स्थानों को जोड़ेगी। इससे बिहार और गुजरात/राजस्थान के प्रवासी लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्रीभार के मद्देनजर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-पटना जंक्शन-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। साबरमती से यह रेलसेवा 4 से 25 जून 2025 तक हर बुधवार को संचालित होगी। पटना से 6 से 27 जून 2025 तक इस रेलसेवा का हर शुक्रवार को संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09457, साबरमती-पटना जंक्शन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 4 जून 2025 से 25 जून 2025 तक (04 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक बुधवार 18.10 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर गुरुवार सवेरे 4 बजे पहुंचेगी। जयपुर से ट्रेन 4.10 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार 01.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09458, पटना-साबरमती स्पेशल रेलसेवा दिनांक 6 जून 2025 से 27 जून 2025 तक (04 ट्रिप) पटना से प्रत्येक शुक्रवार को 4.30 बजे रवाना होकर शनिवार जयपुर स्टेशन पर 3.10 बजे पहुंचेगी।जयपुर में 10 मिनट के स्टॉपेज के बाद 03.20 बजे प्रस्थान कर 14.30  बजे साबरमती पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- छात्रों के विजय जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, डीजे गाड़ी हाईटेंशन लाइन से टकराई
विज्ञापन


अहमदाबाद, गुजरात सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में काफी संख्या में बिहार के लोग कामकाज कर रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर रिजर्वेशन नहीं मिलने की शिकायतें सामने आती रहती है। इस रेलसेवा के शुरू होने से इन लोगों को आवाजाही में होने वाली परेशानियों का काफी हद तक समाधान हो सकेगा। इसके साथ ही तीर्थनगरी प्रयागराज के लिए भी सीधी रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बालोतरा में मौसम ने किया रंग बदल, तेज अंधड़ और बारिश से मिली नौतपा को ठंडी राहत

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार यह रेलसेवा मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाघ्याय जंक्शन, बक्सर, अरा एवं दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें