फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से सीवरेज लाइन पर काम कर रहे चार मजदूर मिट्टी में धंसे, दो की मौत

Wed, 13 Mar 2024 12:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिराेही

सार

Sirohi: आबूरोड शहर के केसरगंज में ब्रह्मपुरी कॉलोनी के पास चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से चार श्रमिक इसके नीचे दब गए। घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया। दो घायल श्रमिकों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन
मजदूर मिट्टी में धंसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के आबूरोड शहर के केसरगंज क्षेत्र में ब्रह्मपुरी कॉलोनी के पास करवाए जा रहे सीवरेज कार्य के दौरान बुधवार सवेरे मिट्टी धंसने से मौके पर काम कर रहे 4 श्रमिक इसके नीचे दब गए। घायलों को नजदीकी आकराभट्टा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया। घायल अन्य दोनों श्रमिकों का इलाज शुरू कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही माउंटआबू डीवाईएसपी अचलसिंह, नगरपालिका चेयरमैन मगनदान चारण, आबूरोड एसडीएम वीरमाराम, आबूरोड शहर थानाधिकारी बंशीलाल साद एवं एएसआई भरत कुमार प्रजापत सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


माउंटआबू डीवाईएसपी अचलसिंह ने बताया कि केसरगंज क्षेत्र में ब्रह्मपुरी कॉलोनी के पास सीवरेज का काम चल रहा था। इस दौरान 4 श्रमिक चैंबर में पाइपलाइन कनेक्शन का काम कर रहे थे तभी अचानक मिट्टी अंदर धंसने चारों श्रमिक उसमें दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी एवं आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी में दबे श्रमिकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृत श्रमिकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

आसपास के लोगों ने बताया कि रातभर से यहां काम चल रहा था लेकिन न तो यहां लाइट की कोई व्यवस्था थी और ना ही जनरेटर था। इसके साथ ही मिट्टी भी गीली थी। सभी श्रमिक अंधेरे में काम कर रहे थे, इस वजह से यह हादसा हुआ। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी अभी तक एलएनटी एवं रूडीफ के जिम्मेदार अधिकारी न तो मौके पर पहुंचे तथा न ही अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन


नहीं थे सुरक्षा के कोई प्रबंध

शहर में एल एंड टी द्वारा सीवरेज का काम करवाया जा रहा है। कंपनी ने यह काम किसी शर्माजी को सबलेट कर रखा था। प्रथम दृष्टया मौके पर सुरक्षा के निर्धारित मापदंडों की अनदेखी करना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें