फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: ओटाराम देवासी ने ग्रामीण सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए दस्तावेज

Thu, 18 Sep 2025 09:20 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

देवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से आयोजित इन शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है और लंबित मामलों का समाधान हो रहा है। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को पट्टा, नाम शुद्धिकरण, बंटवारे, सॉयल हेल्थ कार्ड, पोषण कार्ड, शौचालय और बीमा पॉलिसी संबंधी दस्तावेज वितरित किए।
विज्ञापन
आमजन से संवाद करते पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत पालडीएम, मोरली, गोयली एवं बाल्दा में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिविरों की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लेकर आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिए। लोगों से संवाद कर उनका पक्ष भी जाना।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान देवासी ने शिविरों में आमजन द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को इनका जल्द से जल्द समाधान कर राहत प्रदान करने के आदेश दिए। उनका कहना था कि  ये बेहद खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों से जुडे़ कार्यों के निस्तारण के लिए ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से जहां आमजन की लंबित समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। वहीं, विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी हो सकेंगे।राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि लोगों को राहत पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन


लाभान्वितों को किए दस्तावेज वितरित
पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी द्वारा शिविरों के निरीक्षण के दौरान लाभान्वित लोगों को पट्टा वितरण, नाम शुद्धिकरण, आपसी सहमति के बंटवारे, सॉयल हेल्थ कार्ड, पोषण कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय, मंगला पशुबीमा पॉलिसी से सम्बन्धित दस्तावेज का वितरण भी किया गया। वहीं, पालडीएम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाभार्थी की गोदभराई भी आयोजित की गई। इस दौरान माहौल मनमोहक हो गया था। लाभार्थी महिला भावुक हो गई। उसने राज्यमंत्री देवासी एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सम्बन्धित उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें