फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: माउंटआबू में गुजरात के प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या, 24 फरवरी को यहां आए

Fri, 28 Feb 2025 07:36 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजस्थान के सिरोही जिले में एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल गुजरात का रहने वाले थे।
विज्ञापन
थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के हिल स्टेशन माउंटआबू में गुजरात के प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर माउंटआबू थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2025 को सुरेंद्रनगर, गुजरात कंकावती निवासी मनोज (28) पुत्र जयंतीभाई एवं दाहोद जिले के रियावन, हाल मुकाम बडौदा निवासी नीता (27) पुत्री रतनाभाई माउंटआबू आए थे। 26 फरवरी को दोनों किराए पर एक्टिवा लेकर दोनों गुरुशिखर की ओर गए थे। जहां जंगल की ओर अंदर जाकर जहर की गोलियां खा ली। जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर युवक मनोज ने जिस होटल में रुके थे, वहां बदहवासी की हालत में कॉल कर स्थिति बताई। होटल कार्मिकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची और गुरुशिखर रोड के समीप शूटिंग प्वाइंट से डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल चलकर दोनों को तलाशा तो वे अचेत पड़े मिले।

टीम ने उन्हें एम्बुलेंस से ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नीता की मौत हो चुकी थी। वहीं, इलाज के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया। लड़के के पास से सुसाइड नोट मिला है। इस पर लिखा था कि हम दोनों इच्छा से मर रहे हैं। हम पर किसी का दबाव नहीं है। पुलिस ने दोनों के शव ग्लोबल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। गुरुवार दोपहर बाद दोनों के परिवारों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कर शव परिजन के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन


शादीशुदा था मृतक और युवती थी अविवाहित
पुलिस के अनुसार, करीब दो साल पूर्व युवती नीता दाहोद के रियावन से कुछ परिवार सदस्यों के साथ कंकावती सुरेंद्र नगर कपास की खेती के लिए मजदूरी करने आई थी। इधर, मृतका नीता का भाई वहां पर 10 वर्षों से कपास की खेती करता था। युवक मनोज शादीशुदा था। उसके दो लड़के हैं। एक को उम्र 7 साल एवं दूसरे की 10 साल है। वहीं, नीता की शादी नहीं हुई थी। खेती के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। नीता बडौदा में नर्सिंग कर रही थी। यहां आकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें