फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: कपड़ों की आड़ में ले जाई जा रही 70 लाख रुपये की शराब, नाकाबंदी में खुली पोल; यहां होनी थी सप्लाई

Sun, 25 Jan 2026 05:59 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडार थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक से 729 कार्टन पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की। यह शराब गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस टीम की नाकाबंदी के दौरान मिली बड़ी सफलता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडार पुलिस थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजर रहे एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें फटे पुराने कपड़ों की गांठों के नीचे छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड के 729 कार्टन पाए गए। यह शराब सप्लाई के लिए गुजरात ले जाई जा रही थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद शराब एवं ट्रक को जब्त कर लिया गया।

इस मामले में ट्रक चालक खारिया, पुलिस थाना चोहटन, जिला बाड़मेर निवासी रईस पुत्र साले मोहम्मद तथा खलासी पराडिया, पुलिस थाना चोहटन, जिला बाड़मेर निवासी जुनुसखान पुत्र जुमाखान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan: जालोर में पीटीआई भर्ती घोटाला, फर्जी डिग्री और डमी कैंडिडेट से नौकरी; एसओजी ने दर्ज किया केस

कार्रवाई में मंडार पुलिस थाना के उपनिरीक्षक फगलूराम (विशेष भूमिका), कांस्टेबल कुलदीप सिंह, सोहनलाल, आसूराम, हनुमान पूनिया एवं आरएसी कांस्टेबल सुरेश कुमार शामिल रहे।

शराब तस्करी के खिलाफ बीते 6 माह में 26 बड़ी कार्रवाई

जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा बीते 6 माह में 26 बड़ी कार्रवाइयां की गई हैं। इसमें शराब के 5680 कार्टन जब्त कर 14 ट्रक एवं 12 छोटे वाहन जब्त किए गए हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें