फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड में बस से आठ महिलाएं गिरफ्तार; कपड़ों और बैग में छिपाकर ले जा रही थीं 14 कार्टून शराब

Sat, 19 Apr 2025 11:29 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi News: सिरोही के आबूरोड में पुलिस ने बस से आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं पर आरोप है कि वे कपड़ों और बैग में छिपाकर अंग्रेजी शराब गुजरात ले जा रही थीं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान और गुजरात की सीमा पर स्थित सिरोही का आबूरोड एक बार फिर अवैध शराब तस्करी के मामले को लेकर चर्चा में है। शनिवार को आबूरोड रीको थाना पुलिस ने तस्करी की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश कर आठ महिलाओं को ट्रेवल्स बस से शराब की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि अब तक शराब तस्करी के मामलों में महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तारी का यह पहला मामला है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, ये महिलाएं राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 14 कार्टून को छिपाकर गुजरात के अहमदाबाद ले जा रही थीं। शराब को इस तरह से बैगों और कपड़ों में छिपाकर रखा गया था कि साधारण जांच में भी पकड़ में न आए। लेकिन पुलिस की सतर्कता और सटीक सूचना ने इनकी योजना को नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें- Sirohi News: 21 अप्रैल को आबूरोड आएंगे रक्षामंत्री, सेना के जवानों के लिए सेल्फ एम्पॉवरमेंट कैंपेन करेंगे लांच
विज्ञापन

 
नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई तस्करी
आबूरोड रीको थाना के थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीमावर्ती मावल चौकी पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर गुजरात की ओर जा रही एक ट्रेवल्स बस को रोका गया। बस की गहन तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से छिपाकर ले जाई जा रही शराब के कार्टून बरामद किए गए।


 
पूछताछ में यह सामने आया कि ये महिलाएं रात को अहमदाबाद से आबूरोड आती थीं और सुबह विभिन्न शराब ठेकों से शराब खरीदकर वापस अहमदाबाद लौट जाती थीं। वहां वे इस शराब को महंगे दामों पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाती थीं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये महिलाएं शराब की खेप कहां से खरीद रही थीं और इनके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं।
 
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान आशा पत्नी महेश चुनारा, भगवती पत्नी नरोत्तम चुनारा, रोशनी पत्नी विकास चुनारा, सुनिताबेन पत्नी धन्दुभाई चुनारा, मन्जुवेन पुत्री जवेरभाई चुनारा, कविता पत्नी रमेश, पुत्री मुकेशभाई चुनारा, बेबीबेन पत्नी अनिल चुनारा और अनिता पत्नी प्रकाश चुनारा के रूप में हुई है। ये सभी महिलाएं गुजरात के अहमदाबाद स्थित कच्ची बस्ती क्षेत्रों की निवासी हैं।
विज्ञापन

 
शराब तस्करी में महिलाओं का इस्तेमाल
थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए तस्कर अब महिलाओं को आगे कर रहे हैं, ताकि उन्हें कम संदेह हो और तलाशी से भी बचा जा सके। यह तरीका कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने एक नई चुनौती के रूप में उभर रहा है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ-साथ उपनिरीक्षक पूराराम, हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल जयंतिलाल, प्रवीणसिंह, मालदेव, हिन्दूराम, सुश्री हल्दी, रामचंद्र और प्रकाशचंद भी शामिल रहे। इन सभी की सतर्कता से ही इस संगठित तस्करी को समय रहते रोका जा सका।

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: जोधपुर में 22 अप्रैल को कई क्षेत्रों में रहेगी जलापूर्ति बंद, 23-24 को भी प्रभावित रहेगा शेड्यूल

पुलिस अब इस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, यह संभव है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो, जो महिलाओं को मोहरा बनाकर तस्करी करवा रहा है। अब पुलिस यह भी पता लगाएगी कि इन महिलाओं को शराब की आपूर्ति कौन कर रहा था और आगे इसे कहां बेचा जाना था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें