ब्लैकआउट का हवाई दृश्य
- फोटो : AI Image- Freepik
पर्यटकों से की गई संयम की अपील
प्रशासन की ओर से विशेष रूप से माउंट आबू आने वाले पर्यटकों को भी सतर्क और संयमित व्यवहार की सलाह दी गई है। पर्यटकों को निर्देश दिया गया है कि वे शाम सात बजे के बाद अपने होटलों से बाहर न निकलें और कमरे की लाइटें बंद रखें। होटल संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे पर्यटकों से इन नियमों का सख्ती से पालन करवाएं।
आबूरोड में ग्राम स्तर पर आपातकालीन तैयारियां शुरू
आबूरोड उपखंड अधिकारी शंकरलाल ने भी भारत-पाक तनाव की गंभीरता को देखते हुए ग्राम विकास अधिकारियों की अगुवाई में समितियां गठित करने के आदेश दिए हैं। इन समितियों को राशन, चिकित्सा, आवास, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- India-Pak tension: भाटी ने आम लोगों को आपात स्थिति को लेकर किया सतर्क, कहा- सरकार हर चुनौती से निपटने को तैयार
साइबर हमलों को लेकर पुलिस की चेतावनी
वहीं, सिरोही जिले के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने साइबर हमलों की संभावना को देखते हुए आमजन को डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी अनजान एप डाउनलोड न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान लोगों से सोशल मीडिया या चैट पर संवाद न करें। ऐसे मामलों में साइबर अटैक की संभावना सबसे अधिक होती है।