फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड की दो आवासीय कॉलोनियों में चोरी की वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 12:08 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड सदर थाना क्षेत्र की दो आवासीय कॉलोनियों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सूने मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में बीते दिनों राजहंस और वृंदावन कालोनियों में हुई चोरी और नकबजनियों की वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदातों को अंजाम देना कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


थानाधिकारी दर्शनसिंह राठौड़ के अनुसार इन कॉलोनियों में रात के समय सूने पड़े मकानों को निशाना बनाकर ताले तोड़े गए और घरों से नकदी, मोबाइल व घरेलू सामान चोरी किया गया था। वारदातों की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनिल कुमार के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं।

ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar News: होटल के कमरे में आग लगने से युवती की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इलाके के संदिग्धों पर नजर रखी। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साधनों के जरिए तीन आरोपियों सोमाराम, रमेश और चतराराम को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन


आरोपियों से चोरी का सामान और नकदी बरामद करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और वारदातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना स्टाफ समेत कई पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें