फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: बेटे की मौत मामले में पंचों ने बाप पर लगाया हत्या का आरोप, हुक्का-पानी किया बंद, 10 लोग गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 09:58 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे 51 हजार रुपये दंड वसूला। साथ ही समाज में वापस लेने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
 
विज्ञापन
पुलिस और गिरफ्तार लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में आबूरोड रीको पुलिस द्वारा बेटे की मौत मामले में बाप पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाने तथा समाज से बहिष्कृत कर 51 हजार रुपये दंड वसूलने के मामले में समाज के 10 पंचों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे समाज में वापस लेने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत की अगुवाई में टीम द्वारा चंद्रावती, पुलिस थाना आबूरोड रीको जिला सिरोही निवासी किशनलाल पुत्र नारायणलाल गवारिया, सोनाराम पुत्र पुनमाजी गवारिया, मोरथला, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी रामाराम उर्फ रामलाल पुत्र खेताराम उर्फ राणाराम गवारिया, कालामगरा, पुलिस थाना रोहिडा, जिला सिरोही निवासी थानाराम पुत्र लाबुराम गवारिया, हरीराम उर्फ हरा पुत्र बाबुजी गवारिया, चंद्रावती, पुलिस थाना आबूरोड रीको जिला सिरोही निवासी मुल्लानभाई उर्फ मुलाराम पुत्र लाबुजी गवारिया, मोरथला, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी राणाराम पुत्र उकाजी गवारिया, सांतपुर, आबूरोड जिला सिरोही रूपाराम पुत्र सालुजी गवारिया, अंबाजी, पुलिस थाना अंबाजी, गुजरात निवासी कालुभाई पुत्र विरभाजी गवारिया, मोरथला, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी लक्ष्मण पुत्र भाणाराम गवारिया को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में आबूरोड रीको पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल भूपेश एवं गोपालराम शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा, पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर किया था ब्लैकमेल
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पिता पर लगाया पुत्र की हत्या का आरोप
पुलिस के अनुसार, इस मामले में मावल निवासी थानाराम पुत्र भगाजी गवारिया ने सात अप्रैल 2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। लेकिन समाज के पंचों द्वारा उस पर पर उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाकर उसको समाज से बहिष्कृत कर उसके बेटे का बाहरवा रुकवा दिया था। आरोपियों ने उससे 51 हजार रुपये का दंड भरवाया था तथा उसे व उसके परिवार को वापस समाज में लेने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें