फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबू-देलवाडा जैन महातीर्थ के 1000 वर्ष पूरे होने की तैयारी शुरू, 2031 में होगा ऐतिहासिक सहस्त्राब्दी महामहोत्सव

Wed, 22 Jul 2026 07:22 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

देश के पांच प्रमुख जैन महातीर्थों में शामिल श्री आबू-देलवाडा जैन महातीर्थ के 1000 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2031 में भव्य सहस्त्राब्दी महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर सहस्त्राब्दी महामहोत्सव समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सहस्त्राब्दी महामहोत्सव की तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पांच प्रमुख जैन महातीर्थों में शामिल श्री आबू-देलवाडा जैन महातीर्थ के 1000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्ष 2031 में भव्य सहस्त्राब्दी महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। देलवाडा ट्रस्ट मंडल ने इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर सहस्त्राब्दी महामहोत्सव समिति का गठन किया है। समिति में भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं देलवाडा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुनील जे. सिंघी को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय स्तर पर गठित हुई सहस्त्राब्दी महामहोत्सव समिति

देलवाडा ट्रस्ट मंडल संघ के मुख्य टिलायत दीपक के. चौधरी ने बताया कि सहस्त्राब्दी महामहोत्सव को देशभर के जैन समाज की सहभागिता के साथ भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन जैन आचार्य भगवंतों के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि समिति में देलवाडा ट्रस्ट के ट्रस्टी, सिरोही जैन संघ के सभी टिलायत, देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत श्री सिरोही जैन संघों के अध्यक्ष और सचिव, प्रमुख जैन श्रीसंघ, समाज के उद्योगपति, श्रेष्ठी, जनप्रतिनिधि और समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan: गुलाबी नगरी को बड़ी सौगात, आज जयपुर मेट्रो फेज-2 का सीएम करेंगे भूमि पूजन

महोत्सव से पहले विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

महामहोत्सव से पहले आबू-देलवाडा तीर्थ क्षेत्र में व्यापक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके तहत उपाश्रय, धर्मशालाएं, भोजनशालाएं और अत्याधुनिक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए समिति एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार कर भारत सरकार और राज्य सरकार को सौंपेगी, ताकि तीर्थ क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

सुनील सिंघी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सिरोही के मूल निवासी सुनील जे. सिंघी लंबे समय से श्री आबू-देलवाडा तीर्थ ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। वे भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में पहले जैन सदस्य भी रह चुके हैं। अब उन्हें सहस्त्राब्दी महामहोत्सव समिति का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

सुनील सिंघी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता देशभर के साधु-साध्वी भगवंतों, जैन श्रीसंघों, प्रमुख ट्रस्टों, संस्थाओं और समाज के श्रेष्ठजनों को इस ऐतिहासिक आयोजन से जोड़ना तथा आबू-देलवाडा में आधुनिक आधारभूत सुविधाएं विकसित कराना होगी।

आचार्य भगवंत से लिया आशीर्वाद, मांगा मार्गदर्शन

राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद सुनील सिंघी ने सिरोही स्थित श्री हीरसूरीजी उपाश्रय में चातुर्मास कर रहे आचार्य भगवंत जगच्चन्द्रसूरीश्वर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सहस्त्राब्दी महामहोत्सव के सफल आयोजन के लिए मार्गदर्शन और आशीर्वाद का अनुरोध भी किया।

इस दौरान आचार्य जगच्चन्द्रसूरीश्वर महाराज ने कहा कि यह सिरोही की देवभूमि का सौभाग्य है कि यहां प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का इतना प्राचीन तीर्थ स्थित है, जिसके एक हजार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2031 का यह आयोजन जैन समाज के इतिहास में अभूतपूर्व और यादगार साबित होगा। जो लोग इस ऐतिहासिक महोत्सव के साक्षी बनेंगे, वे स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करेंगे। उन्होंने श्रीसंघ और राष्ट्रीय संयोजक सुनील सिंघी को आशीर्वाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें