फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: रानी और जवाई बांध को मिली बड़ी सौगात, 13 जनवरी से दो नई रेल सेवाओं का ठहराव होगा

Fri, 09 Jan 2026 11:03 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

रानी और जवाई बांध स्टेशन के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने आगामी 13 और 14 जनवरी से दोनों स्टेशनों पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव शुरू करने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन
रानी और जवाई बांध स्टेशनों पर दो नई ट्रेनों का स्टॉपेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने रानी और जवाई बांध रेलवे स्टेशनों पर दो नई रेल सेवाओं के ठहराव की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था आगामी 13 और 14 जनवरी 2026 से प्रायोगिक तौर पर लागू होगी। इससे रानी, जवाई बांध और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक इन ट्रेनों में सफर करने के लिए फालना या आबूरोड जैसे बड़े स्टेशनों तक जाना पड़ता था।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि ट्रेन संख्या 16533 जोधपुर-बेंगलुरू 14 जनवरी से रानी स्टेशन पर सुबह 8:42 बजे पहुंचेगी और 8:44 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं इसकी अप ट्रेन 16534 बेंगलुरू-जोधपुर 13 जनवरी से रानी में सुबह 10:54 बजे आएगी और 10:56 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार जवाई बांध स्टेशन पर 14 जनवरी से ट्रेन संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक दोपहर 2:23 बजे पहुंचेगी और 2:25 बजे आगे बढ़ेगी। वहीं इसकी वापसी सेवा 19412 दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल 15 जनवरी से जवाई बांध स्टेशन पर सुबह 10:05 बजे आएगी और 10:07 बजे प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: बजट सत्र से पहले राज्य के वित्तीय हालातों पर एक नजर, चार महीनों में कैसे खर्च होगा बचा हुआ आधा बजट
विज्ञापन


बता दें कि यहां ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग काफी समय से लंबित से थी, क्योंकि यहां निवासरत यात्रियों को रोजमर्रा की यात्रा के लिए पचास से सत्तर किलोमीटर दूर फालना या आबूरोड जाना पड़ता था, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ जाते थे। रानी और जवाई बांध इलाकों से बड़ी संख्या में लोग देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार, मजदूरी, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए यात्रा करते हैं। ठहराव मिलने से अब वे सीधे अपने नजदीकी स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि यह कदम उनके लिए बड़ी राहत साबित होगा। पहले सुबह-सुबह फालना पहुंचने के लिए उन्हें निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार ट्रेन का समय न मिलने पर उन्हें मजबूरी में महंगा किराया देकर टैक्सी लेनी पड़ती थी। अब ठहराव शुरू होने से उनकी यात्रा न सिर्फ आसान होगी, बल्कि समय और धन दोनों की बचत होगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें