फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरोही: किसानों के लिए बड़ी राहत, जिले की 5 तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित, अब मिलेगा कृषि आदान-अनुदान

Tue, 24 Nov 2026 04:17 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

कम बारिश से खरीफ फसल प्रभावित होने के बाद सिरोही की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रभावित किसानों को एसडीआरएफ मानदंडों के तहत कृषि आदान-अनुदान और राहत गतिविधियों का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
सिरोही। राज्य सरकार द्वारा कम बारिश के चलते सिरोही की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित कि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की बेरुखी और औसत से कम बारिश ने जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ फसल पर सूखे की मार को देखते हुए राज्य सरकार ने सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर लिए गए इस फैसले से प्रभावित किसानों को कृषि आदान-अनुदान और अन्य राहत गतिविधियों का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग की ओर से कराए गए ग्राउंड ट्रूथिंग वास्तविक स्थिति के सत्यापन में जिले की आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर और सिरोही तहसीलों में सूखे की स्थिति गंभीर पाई गई। इसके बाद इन तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद इन तहसीलों में राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के निर्धारित मानदंडों के तहत किसानों को कृषि आदान-अनुदान वितरित किया जा सकेगा। साथ ही सूखे से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। इससे फसल उत्पादन प्रभावित होने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: भिनाय में भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, दादी-पोते सहित तीन की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 15 जिलों की 87 तहसीलें सूखाग्रस्त
राज्य में इस मानसून सत्र के दौरान औसत वार्षिक वर्षा की तुलना में करीब 20 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते सरकार पहले ही 15 जिलों की 87 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कर चुकी है। इनमें 73 तहसीलें गंभीर और 14 तहसीलें मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में शामिल हैं। सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किए जाने से अब प्रभावित किसानों की निगाहें अधिसूचना जारी होने और अनुदान वितरण की प्रक्रिया पर रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें