सिरोही। कांग्रेस के दांता विधायक कांतिभाई खराड़ी का 51 वें शक्तिपीठ महोत्सव के नाम पर अंबाजी मं
कांग्रेस दांता विधायक कांतिभाई खराड़ी एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक एवं प्रवक्ता हेमांग रावल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अंबाजी मंदिर प्रशासक से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 51वें शक्तिपीठ महोत्सव के नाम पर अंबाजी मंदिर के दान का नेताओं के लिए दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच करवाने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही मंदिर में राजभोग प्रसाद बंद करने पर भी आपत्ति जताई गई है।
ज्ञापन में बताया गया है कि आरटीआई की जानकारी में सामने आया है कि कलेक्टर बनासकांठा के अधीन उपचुनाव कलेक्टर द्वारा 51 वें शक्तिपीठ महोत्सव के दौरान अंबाजी देवस्थान ट्रस्ट द्वारा नेताओं के भोजन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इसका भुगतान सरकार द्वारा किया जाना था लेकिन बिलों को मंदिर देवस्थान ट्रस्ट को भेज दिया गया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा 11 लाख 33 हजार 924 रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
ज्ञापन में इस बात पर भी आपत्ति जताई गई कि एक ओर तो मंदिर ट्रस्ट ने खर्चे कम करने के लिए कोरोना के बाद से मोहनथाल राजभोग के प्रसाद का भोग बंद कर रखा है। दूसरी ओर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर उनके द्वारा चढ़ावे में दिए गए दान का इस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे इस मुद्दे को लेकर आमजन के बीच जाएंगे।
सिरोही। कांग्रेस के दांता विधायक कांतिभाई खराड़ी का 51 वें शक्तिपीठ महोत्सव के नाम पर अंबाजी मं
सिरोही। कांग्रेस के दांता विधायक कांतिभाई खराड़ी का 51 वें शक्तिपीठ महोत्सव के नाम पर अंबाजी मं