फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: आबूरोड में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, 17 फरवरी को करेंगे प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2026 07:23 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: आबूरोड नगर कांग्रेस ने शहर की लंबित समस्याओं पर रोष जताया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरगिस कायमखानी के नेतृत्व में बैठक में 17 फरवरी को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। प्रमुख मांगों में प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्तें, पट्टे, भवन स्वीकृति, सड़कों की मरम्मत, सफाई और शौचालय निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन
सिरोही। आबूरोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के आबूरोड नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरगिस कायमखानी की अध्यक्षता में रविवार को शहर के शांतिकुंज पार्क में कांग्रेसियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबे समय से शहर की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कांग्रेसियों ने खुलकर रोष व्यक्त किया। साथ ही तय किया गया कि आगामी 17 फरवरी, मंगलवार को प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।

विज्ञापन


17 फरवरी को  करेंगे प्रदर्शन
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरगिस कायमखानी ने कहा कि शहर की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए नगर कांग्रेस ने 12 जनवरी 2026 और 3 फरवरी 2026 को प्रशासन को ज्ञापन दिए थे, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जनता को राहत दिलाने का भी कोई प्रयास नहीं हुआ। इस असमर्थता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता 17 फरवरी को आबूरोड प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें: भाभी के अवैध संबंध से नाराज था देवर, युवक को उतारा मौत के घाट फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई नहीं होने से प्रदर्शन अनिवार्य
बैठक में जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने कहा कि लगातार समस्याओं की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद अधिकारियों की निष्क्रियता ने संगठन को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया है। सभी कांग्रेसजनों को सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाने का आव्हान किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें