पुलिस के अनुसार अनादरा थानाधिकारी हिंगलाजदान की अगुवाई में हेड कांस्टेबल मोड़सिंह, हरजीराम, डालूराम, हरिराम एवं डीएसटी टीम द्वारा नागाणी में एक दूध की डेयरी पर दबिश दी गई। इस दौरान वहां 5.500 किलोग्राम डोडा पोस्त भी जब्त कर सीयागांव, डारो की ढाणी, पूर, थाना सांचोर, जिला सांचोर निवासी भंवरलाल पुत्र किशनलाल डारा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर इसकी खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।