फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सिरोही, पाली और जालोर में हुई 45 से अधिक चोरी व नकबजनी की वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 09:31 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने सिरोही, पाली और जालोर जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में केबल चोरी और नकबजनी की करीब 45 घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
केबल चोरी गैंग का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के शिवगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सिरोही, पाली और जालोर जिलों में केबल चोरी और नकबजनी की करीब 45 वारदातों का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने केबल चोरी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि 13 जून 2025 को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखंड शिवगंज के सहायक अभियंता नितिन कुमार द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्राम गोडाणा और ध्रुबाणा में स्थित विभागीय नलकूपों पर लगी केबल को अज्ञात चोरों ने काटकर चुरा लिया है। इसी तरह ध्रुबाणा निवासी वालाराम पुत्र धनाजी देवासी ने भी 12 जून की रात अपने कृषि कुएं से केबल चोरी होने की रिपोर्ट दी थी।

मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक प्रेमसिंह को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चामुंडेरी, थाना नाना (जिला पाली) निवासी हितेश कुमार पुत्र शंकरलाल भील, पंचदेवल, थाना स्वरूपगंज (जिला सिरोही) निवासी अर्जुन कुमार पुत्र गुजराराम गमेती और चामुंडेरी, थाना नाना (पाली) निवासी गोपाल कुमार पुत्र नवाराम कालबेलिया को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  नम आंखों से दी गई खुशबू को विदाई, पति से मिलने लंदन जा रही थीं; विमान हादसे ने ले ली जान

45 स्थानों पर की गई वारदातें

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने सिरोही, पाली और जालोर जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में केबल चोरी और नकबजनी की करीब 45 घटनाओं को अंजाम दिया है।

इनमें सिरोही जिले में रीको एरिया, अंबिका होटल के सामने झाड़ियों में स्थित बोरवेल, गोयली में कृषि कुएं, रामपुरा गांव में स्कूल के पास कृषि कुएं, सरडा तेड क्षेत्र में बोरवेल तथा बलवंतगढ़ में स्थित शराब की दुकान से की गई चोरियां शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित घटनाओं व साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गैंग के कुछ और सदस्य भी हो सकते हैं जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें