फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: शराब के नशे में अपने साथी का गला दबाया, चार दिन पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 09:48 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

चार दिन पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में अपने साथी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को दूर ले जाकर फेंक दिया था ताकि यह मौत स्वाभाविक लगे।
विज्ञापन
ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने रोहिड़ा थाना क्षेत्र के लीलूडी बड़ली गांव में चार दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतक ने साथ बैठकर शराब पी थी, जिसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने मृतक के साथ मारपीट कर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को शहीद स्मारक के बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले में लीलूडी बड़ली निवासी नोनाराम पुत्र सवाजी गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना कबूल कर लिया है। कार्रवाई में थानाधिकारी गीतासिंह, सहायक उपनिरीक्षक छैलसिंह, हेड कांस्टेबल रोहिताश कुमार, देवाराम, समयसिंह, कांस्टेबल बजरंगलाल (विशेष भूमिका), रामलाल और कांजी कुमार शामिल रहे। मामले में मृतक के भाई भुलसी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस के लिए मामला सुलझाना काफी पेंचीदा था क्योंकि वारदात आदिवासी क्षेत्र में हुई थी और इलाके में न तो सीसीटीवी कैमरे थे और न ही मृतक किसी प्रकार के सोशल मीडिया या डिजिटल साधनों का प्रयोग करता था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Balotra News: खुली भ्रष्टाचार की पोल, एक रात भी नहीं टिकी पहली बार बनी सड़क, हाथ से उखड़ा डामर, वीडियो वायरल

ऐसे में जांच टीमों ने इलाके में जाकर लोगों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। जांच के दौरान कांस्टेबल बजरंगलाल को पता चला कि आरोपी नोनाराम भील का घर घटनास्थल के पास ही है और वारदात के बाद से वह लापता है। टीम ने पहाड़ी इलाके में लगातार पैदल ट्रैकिंग कर आरोपी को भुला गांव की पहाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मृतक जयपाल इलाके में गुब्बारे और कॉस्मेटिक सामान बेचने का काम करता था। 29 नवंबर को वह आरोपी नोनाराम के घर पहुंचा, जहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब के नशे में दोनों में गाली-गलौज हो गई। जब जयपाल वहां से जाने लगा तो आरोपी ने उसे पीटकर गिरा दिया और फिर उसके दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी ने शव को दिनभर अपने घर के बाहर रखा और रात करीब 10 बजे अंधेरे में शव को शहीद स्मारक के पास दीवार के सहारे रख दिया, ताकि ऐसा लगे कि वह शराब पीने से मरा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें