फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi Weather: 46 डिग्री पहुंचा आबूरोड का तापमान, नगरपालिका ने फायर ब्रिगेड से सड़कों पर करवाया छिड़काव

Thu, 23 May 2024 07:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi Weather: प्रदेश में इन दिनों जारी हीटवेव का असर सिरोही जिले में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को गर्मी एवं तेज तपन के वातावरण ने खुलकर अपने तेवर दिखलाए। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन
46 डिग्री पहुंचा आबूरोड का तापमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड में तो शाम 6 बजे पारा 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान सड़कें भी आग उगलती नजर आई। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। नगरपालिका प्रशासन द्वारा फायर ब्रिगेड से सड़कों पर छिड़काव करवाकर लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया। बाजार में मौसमी जूस, छाछ, दही, कोल्ड्रिंक्स एवं फ्रूट जूस की अच्छी डिमांड रही।

सेवानिवृत जिला आयुर्वेद अधिकारी वैध दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी के अनुसार गर्मी के वर्तमान मौसम में लू लगने की आशंका बनी रहती है। इसलिए दिन में बार बार पानी पीना चाहिए। भूखे पेट नही रहना चाहिए। आवश्यक हो तो ही घर से बाहर निकले अन्यथा परहेज करे तथा घर में ही रहे।

विज्ञापन


डीएम ने दिये आदेश
जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने हीट वेव से बचाव के लिए बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को घरों में रहने की सलाह दी। नरेगा साइटों, सीएचसी, पीएचसी एवं सब सेंटरों पर जागरूकता पोस्टर लगाने, विशेष वार्ड बनाने तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। ग्राम पंचायत किवरली एवं आमथला में जल स्रोतों व पेयजल सप्लाई की मौके पर जाकर जानकारी प्राप्त की तथा समय पर पेयजल आपूर्ति हेतु संबंधित अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने आमथला में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सहायक अभियंता विद्युत को निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें