फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, बीते एक साल से था फरार; पांच हजार का था इनाम

Wed, 24 Jul 2024 09:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: सरूपगंज पुलिस द्वारा डोडा पोस्त तस्करी के मामले में बीते 1 साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को रोहट पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जिलास्तरीय टॉप-10 अपराधियों में भी सम्मिलित है।  

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा रिछोली, पुलिस थाना पचपदरा, जिला बालोतरा निवासी शकूर खान पुत्र रहमत खान को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल छगनलाल, दिनेश कुमार, बबूलाल, तेजाराम, पुखराज, ईश्वरलाल, डीसीआरबी सेल सिरोही के कॉन्स्टेबल रमेश कुमार एवं सुरेश कुमार सम्मिलित रहे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 26 अगस्त 2023 को पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा नेशनल हाईवे 62 पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा वहां से गुजर रही गुजरात पासिंग स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया गया तो वह वापस घुमाकर भागने लगा, इस पर उसे घेरकर रुकवाया गया। इससे कार में में बैठे दो व्यक्ति घबराने लगे इतने में पीछे से आ रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें तिरपाल से ढके सफेद पाउडर के कट्टो के नीचे प्लास्टिक के कट्टों में डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें