ट्राले में जा भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक
जिले के पिंडवाड़ा-पालनपुर फोरलेन पर अजारी गांव के समीप हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक गुजरात के आणंद से केले भरकर सिरोही की तरफ जा रहा था, जहां वह आगे चल रहे ट्राले से भिड़ गया, जिससे ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्रेन की सहायता से शव को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया है। ट्रक चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार वरसाद, आणंद गुजरात निवासी लालाभाई (45) पुत्र मलिकभाई हुसैन गुजरात से केले भरकर सिरोही की ओर जा रहा था। पिंडवाड़ा-पालनपुर फोरलेन पर अजारी गांव के पास यह तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्राले से भिड़ गया और चालक लालाभाई की केबिन में फंसकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालक एवं आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तथा केबिन में फंसे चालक को निकलने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर पन्नालाल अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से चालक के शव को बाहर निकलवाया गया।
ट्राले में जा भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक
ट्राले में जा भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक