फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव: सिरोही नगरपरिषद से पूजा माली निर्विरोध निर्वाचित, अन्य उम्मीदवारों ने नहीं भरा नामांकन

Sat, 05 Sep 2026 08:30 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही नगरपरिषद के वार्ड 10 में भाजपा की पूजा माली को किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं भरने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, 9 एवं 11 सितंबर 2026 को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर श्रम विभाग ने सवैतनिक अवकाश घोषित किया है।
 
विज्ञापन
में भाजपा की पूजा माली निर्विरोध निर्वाचित - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही नगरपरिषद चुनाव में भाजपा को बढ़त मिल गई है। यहां वार्ड 10 में किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन जमा नहीं करवाने से भाजपा की पूजा माली निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई हैं। उधर, श्रम विभाग द्वारा सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसमें नियोजकों को उनके यहां कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों को इस आदेश की पालना करने के लिए पाबंद किया गया है।
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) द्वारा जैसे ही पूजा माली को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, वैसे ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाइयां दीं। गौरतलब है कि सिरोही नगरपरिषद के वार्ड 10 में पूजा माली के अलावा अन्य कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं था। इसलिए मतदान नहीं हुआ और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें-  मौसम: राजस्थान में बारिश से नदी-नाले उफने, रास्ते बंद; आज तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पश्चिम में गर्मी बरकरार
विज्ञापन


वार्ड 10 से भाजपा का बिना मुकाबले के खाता खुलने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। इसके साथ ही भाजपा को दूसरी बड़ी सफलता यह मिली कि पार्टी के पदाधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री की नाराजगी को दूर कर उन्हें मनाने में सफल रहे। इससे भी पार्टी चुनाव में उस वार्ड में होने वाले नुकसान को रोकने में कामयाब हो पाई है।
विज्ञापन


मतदान के दिन 9 एवं 11 सितंबर को रहेगा सवैतनिक अवकाश
उधर, आगामी 9 एवं 11 सितंबर 2026 को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर श्रम विभाग द्वारा सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला श्रम कल्याण अधिकारी उमेश रायका ने बताया कि जिले के समस्त नियोजकों को नगरपरिषद एवं नगरपालिका चुनाव में मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। सभी नियोजकों को अपने यहां कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए सवैतनिक अवकाश देने के लिए पाबंद किया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें