फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: एक हफ्ते पूर्व हुई नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, मंडार पुलिस ने धारदार हथियार के साथ आरोपी को पकड़ा

Wed, 02 Oct 2024 03:41 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

एक सप्ताह पहले सरूपगंज थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में मंडार पुलिस ने धारदार हथियार के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सिरोही। 1 हफ्ते पूर्व नई धनारी में हुई नकबजनी का पर्दाफाश, 1 आरोपी गिरफ्तार, भटाना में धारदार छ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में सरूपगंज पुलिस ने 1 हफ्ते पूर्व नई धनारी में हुई नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी के पास से चुराई गई मोटर साइकिल जब्त कर ली गई है। वहीं दूसरे मामले में मंडार पुलिस ने भटाना में धारदार छूरी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा लुम्बाराम पुत्र चूनाराम गमेती को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नई धनारी में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। कार्रवाई में पुलिस थाना सरूपगंज के सहायक उपनिरीक्षक कैलाशचन्द्र, कांस्टेबल ईश्वरलाल एवं दिनेश कुमार सम्मिलित रहे। पुलिस के अनुसार इस मामले में गत  28 सितंबर को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि गत 25-26 सितंबर की मध्य रात को अज्ञात लोग उसके घर का ताला तोड़कर मकान के अंदर से मंहगी स्पोर्ट साइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी।

उधर  मंडार पुलिस थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में टीम द्वारा भटाना में सार्वजनिक स्थान पर तेज धारदार हथियार लेकर घूमने के आरोप में जोवनाराम पुत्र केसाराम गरासिया को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी रेवदर एवं मंडार थाना में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें