फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: भजनाराम ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका से की मुलाकात, सोलार रसोई का किया निरीक्षण

Thu, 14 Dec 2023 07:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

देवस्थान विभाग के संत प्रकोष्ठ मेंबर एवं सर्वधर्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भजनाराम महाराज ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका से मुलाकात की। साथ ही संस्थान के सोलार पावर प्लांट और सोलार रसोई का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
भजनाराम ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में रामस्नेही संप्रदाय के संत, देवस्थान विभाग के संत प्रकोष्ठ मेंबर और सर्वधर्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भजनाराम महाराज ने ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहनी से मुलाकात की। इस दौरान दादी ने शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने दादी प्रकाशमणि कॉटेज में संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मुन्नी दीदी से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान भजनाराम महाराज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संगठन सराहनीय सेवाएं कर रहा है। यहां की व्यवस्थाएं अनुपम हैं, सीखने लायक हैं। यहां साफ-सफाई, पवित्रता का बहुत ध्यान रखा जाता है। अध्यात्म से ही दुनिया में बदलाव आएगा। अध्यात्म हमारे मन और आत्मा को पावन बनाता है। इस दौरान वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई भी मौजूद रहे।

सोलार भंडारे का किया अवलोकन
शांतिवन प्रवास के दौरान महाराज ने शिव भोलानाथ का भंडारे का अवलोकन किया। यहां 20 हजार से ज्यादा लोगों को भोजन सोलार से तैयार होता है। उन्होंने भंडारे में भोजन बनने की प्रक्रिया को गहराई से समझा। बाद में सोलार पावर प्लांट पहुंचे। जहां भारत के सबसे अनोखे सूर्य की दिशा में रोट्रेट करने वाली पैनलों को देखा और प्लांट की कार्यक्षमता को समझा। बाद में कार्यकारी सचिव बीके डॉ. मृत्युंजयभाई, बीके स्नेहा बहन से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें