फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सिरोही विधायक ओटाराम देवासी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संभाला राज्यमंत्री का पदभार

Wed, 17 Jan 2024 05:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री बताया कि पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने  पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्हाेंने आमजन की अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
ओटाराम देवासी ने संभाला पदभार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही विधायक ओटाराम देवासी ने बुधवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचायती राज, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के आला पदाधिकारियों ने देवासी को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री बताया कि पंचायती राज, ग्रामीण विकास व आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें मिले दायित्वों को पूरा करने और आमजन की अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरने का भरोसा दिलाया। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, लुम्बाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, प्रधान हसमुख मेघवाल, अरुण ओझा, चिराग रावल, नारायणसिंह देलदर, मांगूसिंह देवड़ा, सूर्यवीर चारण, जब्बरसिंह चौहान, हार्दिक देवासी, गोविन्द पुरोहित, प्रकाश भाटी, संत भजंनाराम, शैतानसिंह सोनगरा, सुरेश देवासी एवं नरेश सिंधी मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात कर सिरोही जिले की समस्याओं और विकास के मुद्दे पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें