फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: करंट ने ली दुर्लभ सिनेरियस गिद्ध की जान, हाइटेंशन बिजली की लाइन से टकराया

Wed, 17 Jan 2024 05:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर जिले के देगराय ओरण इलाके में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पक्षियों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को एक और दुर्लभ प्रजाति के सिनेरियस गिद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
सिनेरियस गिद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर में दुर्लभ गिद्ध की दर्दनाक मौत से पक्षी प्रेमी काफी दुखी हैं। एक के बाद एक लगातार हो रहे ऐसे हादसों और हादसों में दुर्लभ मूक पक्षियों की जान जाने से पक्षी प्रेमी काफी खफा भी हैं।

विज्ञापन


पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह ने बताया कि ओरण से निकल रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर प्रवासी पक्षियों की मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन हो रही घटनाओं में प्रवासी पक्षी काल का ग्रास बन रहे हैं। इसकी रोकथाम को लेकर प्रशासन कोई भी कदम नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन


दुर्लभ है सिनेरियस गिद्ध
भारतीय उप महाद्वीप में गर्मियों में यह पक्षी बलूचिस्तान, गिलगिट, पंजाब, असम एंव हिमालय के कुछ हिस्सों में 1800 से 5600 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। यह दक्षिणी यूरोप से पूर्वी चीन तक प्रजनन काल के समय पाया जाता है। जैसलमेर में ये देगराय ओरण और लाठी के इलाके में प्रवास में आए हुए हैं।
विज्ञापन


काले रंग के इस गिद्ध की औसत लंबाई 110 सेमी होती है और खुले हुए डैनो समेत इसका फैलाव लगभग नौ फीट होता है। इसका सिर आम गिद्ध से बड़ा होता है और सिर के केवल पिछले हिस्से पर काले छोटे पंख होते हैं। हल्के गुलाबी रंग की गर्दन पर पंख नहीं होते। गर्दन के निचले छोर पर काले रंग के पंखों का वृत्ताकार गुच्छा होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें