फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: पुरस्कार वितरण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने की मांग, ABVP ने कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Jan 2024 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आबूरोड कॉलेज में सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करवाने की मांग की है। कार्यवाहक प्राचार्य को ज्ञापन देकर मांग नहीं माने जाने पर एक हफ्ते बाद प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आबूरोड कॉलेज इकाई अध्यक्ष शिवराज सिंह देवड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यवाहक प्राचार्य को ज्ञापन देकर कॉलेज में सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करवाने की मांग की है। ज्ञापन में मांग नहीं माने जाने पर एक हफ्ते बाद प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई।

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया है कि कॉलेज में हर साल पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसमें कॉलेज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाता है। इससे न केवल छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। बल्कि अन्य को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। छात्र-छात्राओं को साल भर इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है। इसके साथ ही कॉलेज में साल 2023-24 में हुई खेलकूद प्रतियोगिता, एनएसएस सिविल प्रतियोगिता, निबंध एवं भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई थी। इसमें विजेताओं को सम्मानित करना हमारा फर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग नहीं माने जाने पर अगले हफ्ते प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है। कार्यकर्ताओं द्वारा मांग के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। इस अवसर पर एबीवीपी के जिला संयोजक छतर सिंह देवड़ा, इकाई अध्यक्ष शिवराज सिंह देवड़ा, नगर मंत्री विशाखा सिंह, इकाई उपाध्यक्ष पलक झा, श्वेता, मौसम सिंह, चेतन, रोहन, जीतू, विशाल, शैलेश, राहुल और मनीष मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें