फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar Weather News: शेखावाटी में ठंड से राहत, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव; तापमान बढ़ेगा 2-4 डिग्री

Wed, 10 Dec 2025 10:34 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar Weather News: शेखावाटी में कोल्ड वेव फिलहाल नहीं चलेगी, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। अगले 48-60 घंटे ठंड कम रहेगी। उत्तरी हवाएं दोबारा सक्रिय होने पर सर्दी फिर बढ़ेगी।
विज्ञापन
अब तापमान में बढ़ोतरी होगी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में आज 10 और 11 दिसंबर को कोल्ड वेव चलनी थी, लेकिन अब यह नहीं चलेगी। क्योंकि प्रदेश के मौसम में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। इसकी वजह से एक बार फिर शेखावाटी के लोगों को राहत मिलने वाली है। दो से तीन दिन यहां तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि आज तापमान में मामूली गिरावट हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में भी शेखावाटी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच चुका था। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म हुआ तो आज यहां फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पहुंच चुका है। लेकिन अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर होने की वजह से एक बार फिर तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 48 से 60 घंटे के दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा। उत्तरी हवाओं का दबाव कम रहने से सर्दी भी कम रहेगी जैसे ही उत्तरी हवाएं फिर सक्रिय होगी वैसे ही एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो जाएगा।
विज्ञापन


पढे़ं; दो बहनों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, 15 बकरियां और घरेलू सामान भी राख 

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री और अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 13 डिग्री के बीच रह सकता है। अगले एक सप्ताह में मौसम लगभग ड्राई रहेगा। नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 48 से 60 घंटे तक रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि लगातार एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते तापमान जमाव बिंदु तक नहीं जा रहा। यदि करीब दो सप्ताह तक लगातार उत्तरी हवाएं चलेगी तो तापमान जमाव बिंदु के नीचे पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें