फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में भयावह स्कूल बस हादसा, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक की गलती ने मचा दी अफरा-तफरी!

Tue, 17 Mar 2026 12:33 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह वृंदा वैली स्कूल की दो बसों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में लगभग 36 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश प्राथमिक कक्षा के छात्र हैं।
विज्ञापन
सीकर में निजी स्कूल बसों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में मंगलवार को दादिया थाना क्षेत्र में निजी स्कूल की दो बसों के बीच भीषण टक्कर हुई। यह हादसा दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास हुआ। हादसे में करीब 36 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश प्राथमिक कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बसें वृंदा वैली स्कूल की थीं और सुबह बच्चों को उनके घरों से लेकर स्कूल जा रही थीं। मुख्य सड़क पर आने के दौरान एक बस ने दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे दोनों बसों में साइड से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दूसरी बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे बस में बैठे बच्चे आगे की सीटों से टकरा गए। इसके कारण कई बच्चों के सिर और चेहरे पर चोटें आईं।

राहत कार्य और अस्पताल में भर्ती

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। बच्चों को पिपराली के सरकारी अस्पताल और सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें- LPG Crisis: घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, सलूंबर में पांच जगहों से चार सिलिंडर जब्त
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी

दादिया थाना के SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में लापरवाही और ओवरटेक करने की कोशिश को मुख्य वजह माना जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें