फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: मोहर्रम जुलूस में युवकों ने लाठियों से किया हमला, लोगों पर बाल्टियां भी फेंकीं; धारदार हथियार जब्त

Mon, 07 Jul 2025 04:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar News: सीकर में मोहर्रम जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान उन लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों पर बाल्टियां भी फेंकीं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धारदार हथियार जब्त कर लिए।
विज्ञापन
मोहर्रम जुलूस में हुआ हंगामा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहर्रम के अवसर पर सीकर शहर के ईदगाह रोड पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ युवकों ने हाईडोज बजाते हुए अचानक एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सुनील जांगीड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक तलवारें और अन्य धारदार हथियार जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान कुछ युवकों ने जुलूस में शामिल लोगों पर बाल्टियां भी फेंकी, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि इस घटना से थोड़ी देर के लिए ईदगाह रोड पर अफरातफरी का माहौल जरूर पैदा हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jodhpur News: स्मार्ट मीटर से बढ़ते बिलों पर लोगों का फूटा गुस्सा, एईएन कार्यालय के बाहर घंटों किया विरोध
विज्ञापन

 
शहर में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर के विभिन्न हिस्सों में 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। स्थानीय पुलिस थानों के अलावा अतिरिक्त बल भी बुलाया गया था, जिनमें कई जवान सादी वर्दी में तैनात रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वज्र वाहन (एंटी रॉयट व्हीकल) भी तैनात किए गए थे।
 
जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों की सहायता से की गई। ताजियों को जाट बाजार, ईदगाह चौक, मोचीवाड़ा, स्टेशन रोड होते हुए बड़े कब्रिस्तान तक ले जाया गया। इस दौरान कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए और मोचीवाड़ा में ताजियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। पुलिस की तत्परता और सक्रिय निगरानी के चलते स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- Jhunjhunu Weather: भीषण बारिश से काटली नदी उफनाई, उद्घाटन से पहले ही बही करोड़ों की लागत से बनी सड़क

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें