फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: रींगस सड़क हादसा, खाटू मार्ग पर पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो युवकों की मौत, नहीं हुई पचान

Thu, 04 Jul 2024 09:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

पुलिस कार के नंबरों के आधार पर दोनों मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। रींगस कस्बे के खाटू मार्ग पर करणी माता मंदिर के पास हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के रींगस कस्बे के खाटू मार्ग पर गुरुवार करणी माता मंदिर के पास एक बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कर सवार दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार सवार दोनों युवक खाटू श्याम जी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक नियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों को रींगस की सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक दोनों मृतक युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस कार के नंबरों के आधार पर दोनों मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें