फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: खाटूश्यामजी में दिवाली पर होंगे विशेष अनुष्ठान, दिन भर नहीं हो पाएंगे बाबा के दर्शन

Mon, 20 Oct 2025 09:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

दीपावली पर विशेष अनुष्ठानों के चलते खाटूश्यामजी में आज दिन भर श्याम बाबा के दर्शन बंद रहेंगे। श्रद्धालु शाम 6 बजे बाद ही बाबा के दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन
खाटू श्याम बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में दीपावली के अवसर पर बाबा श्याम के दर्शन और पूजा प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। मंदिर कमेटी ने जानकारी दी है कि आज 20 अक्टूबर को आम भक्त पूरे दिन बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे। मंदिर के पट रविवार रात 10 बजे के बाद से ही सामान्य दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिए गए थे।

विज्ञापन


मंदिर कमेटी के अनुसार आज शाम 6 बजे से भक्त अपने आराध्य बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। यह विशेष व्यवस्था दीपावली के अवसर पर परंपरागत अनुष्ठानों को ध्यान में रखकर की गई है। दीपावली के दिन बाबा श्याम को शालिग्राम और विष्णु स्वरूप में पूजा जाता है, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पुण्यकारी अवसर होता है।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: राजस्थान में 40 हजार करोड़ का व्यापार, पिछले साल के मुकाबले 25 % ज्यादा की खरीददारी; बाजार रहे गुलजार
विज्ञापन


आज सुबह 8 बजे बाबा श्याम का शाही स्नान होगा, इसके बाद उनका विशेष तिलक शृंगार किया जाएगा। इन अनुष्ठानों के पूरा होने के बाद ही शाम 6 बजे मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर कमेटी ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और केवल शाम 6 बजे के बाद दर्शन के लिए आएं।
विज्ञापन


दीपावली पर खाटूधाम में भक्तों की संख्या दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के कारण अधिक रहती है। मंदिर कमेटी ने सभी से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ न करें और मंदिर व्यवस्थाओं में सहयोग दें। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन को सुचारु बनाने के लिए मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।

भक्तों को सलाह दी गई है कि वे मंदिर कमेटी द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से बाबा श्याम के दर्शन कर दीपावली का पुण्य लाभ लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें