फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: सड़क पर आगे चल रहे ट्रक से टकराई रोडवेज बस, पलसाना के पास हुआ हादसा, छह लोग घायल

Thu, 09 May 2024 04:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

अखेपुरा टोल के पास हुए हादसे में बस में बैठे छह से अधिक लोग घायल हो गए। बस सीकर से खंडेला जा रही थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के पलसाना के पास आज रोडवेज की बस और ट्रक के टक्कर में बस में बैठे छह से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीकर से खंडेला जा रही बस अखेपुरा टोल के पास आगे चल रहे ट्रक के पीछे से टकरा गई।

हादसे में बस में सवार छह से अधिक सवारियों को चोटें आईं हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से पलसाना के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में एक गंभीर घायल को इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें