फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: खदान में भूस्खलन से दो की मौत, मलबे से 12 घंटे बाद निकला शव, बारिश के बावजूद काम जारी रखने पर हंगामा

Wed, 03 Sep 2025 08:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

नीमकाथाना के पाटन क्षेत्र स्थित एक खदान में भूस्खलन से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और खान संचालकों पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
खदान में भूस्खलन से दो मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नीमकाथाना उपखंड के पाटन क्षेत्र में मंगलवार शाम भूस्खलन के कारण बड़ा हादसा हो गया। यहां डोकन गांव स्थित कृष्ण माइंस में पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक से भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना के समय खदान में छह मजदूर काम कर रहे थे। मलबे में दबकर नीमकाथाना निवासी लक्ष्मण सिंह राजपूत और उत्तरप्रदेश के बिजनौर निवासी सुरेंद्र हरिजन की मौत हो गई। बिहार निवासी नीतीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है और नीमकाथाना अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हादसे में एक पोकलेन मशीन और एक डंपर भी दब गए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Scam: "करोड़ों में बिकता है ये कछुआ!" ठगी के इस 'नटवारलाल' की कहानी आपको कर देगी हैरान
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती रेस्क्यू में घायल नीतीश और मृतक लक्ष्मण को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पोकलेन मशीन चला रहा सुरेंद्र भारी मलबे के नीचे दबा रह गया। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद देर रात सुरेंद्र को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खदान संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लगातार बारिश के बावजूद खदान में काम जारी रखा गया, जबकि यह करीब 200 फीट गहरी हो चुकी है और यहां हमेशा खतरे का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी यहां छोटे भूस्खलन हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए काम जारी रहा।

प्रशासन ने हादसे की जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें