फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह ने हवालात पहुंचाया, नाबालिग बेटी से बाइक चलवाने पर हुई गिरफ्तारी

Mon, 08 Sep 2025 08:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सोशल मीडिया पर लाइम लाइट पाने की चाहत कई बार लोगों को मुसीबत में डाल देती है। सीकर में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से बाइक चलवाकर वीडियो बनाया और वायरल होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छोटी बच्ची से बाइक चलवाई, हवालात पहुंचा पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर फेमस होने के बढ़ते ट्रेंड के कारण लोग ऐसे-ऐसे कांड करते हैं कि कभी-कभी उन्हें हवालात की सैर भी करनी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही कांड राजस्थान के सीकर में हुआ। यहां एक पिता ने अपनी छोटी बच्ची से बाइक चलवाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने उसे हवालात की सैर करवा दी।

विज्ञापन


दरअसल 2-3 दिनों से जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। 50 सेकंड के वीडियो में एक पिता पीछे बैठकर हाथ में मोबाइल पकड़कर वीडियो बना रहा होता है और उसकी बेटी स्कूल ड्रेस में बाइक चलाती है। जैसे ही मामला पुलिस की संज्ञान में आया तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी। 

पुलिस जांच में सामने आया कि यह वीडियो सीकर के जाजोद थाना इलाके में स्थित उदयपुरा क्षेत्र का है। ऐसे में पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक की जानकारी जुटाई। इसके बाद दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और बाइक को भी एमवी एक्ट में जब्त कर लिया।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Banswara News: गुजरात को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग धंसा, 30 फीट हिस्सा बुरी तरह प्रभावित; वीडियो में देखें मंजर 
विज्ञापन


जाजोद थानाधिकारी गिरधारीलाल का कहना है कि जैसे ही वीडियो संज्ञान में आया। उसके बाद वीडियो में दिख रहे आरोपों की तलाश शुरू की। इलाके में ही दबिश देकर आरोपी मुकेश कुमार यादव (29) को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इसके कब्जे से बाइक भी एमवी एक्ट में जब्त कर ली गईं है।

मामले में पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के चक्कर में न तो खुद का जीवन खतरे में डालें और न ही दूसरों का। बता दें कि इससे पहले भी कई बार लोगों ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोगों की जान जोखिम में डालकर वीडियो अपलोड किए थे। ज्यादातर मामलों में पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें