फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: थानेदार ने युवक को कॉलर पकड़कर नीचे गिराया, खाटू मेले की तैयारी के बीच गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद

Tue, 10 Feb 2026 10:15 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

जिले में खाटूश्याम जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में खाटू थाना एसएचओ एक युवक की कॉलर पकड़कर उसे नीचे गिराते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
खाटू थानेदार ने युवक को कॉलर पकड़कर नीचे गिराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में 21 फरवरी से खाटूश्यामजी का वार्षिक फाल्गुनी मेला शुरू होने जा रहा है। 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस मेले में करीब 50 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए लगातार तैयारियां जारी है। खाटू कस्बे में जगह-जगह पुलिस द्वारा रास्तों को बंद करने के लिए गेट लगाए जा रहे हैं। कस्बे में एक गेट लगाने के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन




कस्बे के मोदी चौक पर गेट लगाने की बात को लेकर कुछ युवकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। कई पुलिस से अभद्रता करने लगे और हाथापाई करने की कोशिश की। इसी दौरान थानाधिकारी पवन कुमार चौबे को गुस्सा आ गया। उन्होंने एक युवक की कॉलर पकड़कर नीचे गिरा दिया। हालांकि इस दौरान कई पुलिस कार्मिकों ने पवन कुमार चौबे को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह रुके नहीं। बाद में वहां लोगों ने ही मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer: बाड़मेर में विधिक जागरूकता शिविर में केवल चार विभाग हुए उपस्थित, सचिव ने कोर्ट में हाजिरी का आदेश दिया

इस मामले को लेकर पवन कुमार चौबे का कहना है कि स्थानीय लोग लगातार गेट लगाने की बात को लेकर विरोध कर रहे थे। मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गेट लगाना भी जरूरी है। ऐसे में टीम गेट लगाने के लिए पहुंची तो वहां पर कुछ युवक लगातार गाली गलौज कर रहे थे और पुलिस से हाथापाई करने की फिराक में थे। ऐसे में यह सब हुआ। दरअसल खाटू कस्बे में मेले के दौरान पूरी भीड़ को बाहरी एरिया से दर्शन मार्ग होते हुए मंदिर तक लाया जाता है। कस्बे में जगह-जगह गेट लगाकर रास्ते बंद किए जाते हैं ताकि कस्बे में भीड़ का दबाव न बढ़े।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें