फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: मजदूरी में लगे रहे मां-बाप, 15 महीने की मासूम को जेसीबी ने कुचला, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 04 Dec 2025 07:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

जिले के धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव में 15 महीने की मासूम बच्ची को जेसीबी ने कुचल दिया। हादसे के वक्त बच्ची के माता-पिता पास में ही मजदूरी कर रहे थे। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
15 महीने की मासूम को जेसीबी ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में 15 महीने की मासूम बच्ची की जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची के माता-पिता पास में ही मजदूरी कर रहे थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


यह घटना सीकर जिले के धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल के सब स्टेशन की कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करने आए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी उदयभान और पत्नी सपना अपने दो बच्चों के साथ पिछले छह महीनों यहां रह रहे थे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: घर में घुसकर 30 बदमाशों ने परिवार पर किया हमला, पथराव-तलवारबाजी से क्षेत्र में दहशत; उठे गंभीर सवाल
विज्ञापन


बुधवार को काम के दौरान सपना ने अपनी 15 महीने की बेटी आयुषी को पास में सुला दिया और खुद काम में लग गई। इसी बीच साइट पर काम कर रही एक जेसीबी मशीन ने पीछे लेते वक्त सो रही बच्ची को कुचल दिया। मौके पर मौजूद मजदूरों के शोर मचाने पर माता-पिता दौड़े लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


धोद थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि परिजनों ने जेसीबी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक हादसे के बाद से फरार है। बच्ची के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें