फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL पर ऑनलाइन सट्टा: छोटे कमरे से चल रहा था नेटवर्क, पांच आरोपी गिरफ्तार; 25 ATM कार्ड और अन्य सामान जब्त

Sun, 26 Apr 2026 05:05 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar News: सीकर के लामियां गांव में पुलिस ने IPL पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पांच आरोपी गिरफ्तार हुए। मौके से 25 एटीएम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्त किए गए, जांच जारी है।
विज्ञापन
मौके से गिरफ्तार पांच आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। खाटूश्यामजी सदर थाना क्षेत्र के लामियां गांव में की गई इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 एटीएम कार्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
टेक्निकल इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली सफलता
यह कार्रवाई टेक्निकल सोर्स और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर की गई। DST टीम, साइबर सेल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। पुलिस ने बधाल रोड स्थित गिरधारी लाल जांगिड़ के मकान पर छापा मारा, जहां एक कमरे में पांचों आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़े गए।
 
पांच आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी अमित कुमार नागौरा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार जांगिड़ (26), दिनेश कुमार जांगिड़ (22), सोनू मेहरा (19), जालिम सिंह शेषमा (22) और राहुल जांगिड़ (23) शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन




पढ़ें- Jodhpur News: ऑपरेशन ‘धुरंधर’ में बड़ी कामयाबी; भारत-पाक सीमा पर पांच करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

 
मौके से कई डिजिटल उपकरण बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 17 मोबाइल फोन, 25 एटीएम कार्ड, 6 चेकबुक, 9 बैंक पासबुक, 4 सिम कार्ड और 1 आईपैड बरामद किया है। बरामद सामग्री से संकेत मिलते हैं कि आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे।
 
IPL मैच के दौरान चल रहा था सट्टा
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस समय की गई जब इंडियन प्रीमियर लीग के तहत राजस्थान और हैदराबाद के बीच मैच चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अन्य जुड़े लोगों की तलाश जारी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें