फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर के CTC मॉल में भीषण अग्निकांड: पलक झपकते ही राख हुआ लाखों का सामान, इलाके में दहशत

Sun, 14 Jun 2026 03:29 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर के पालवास रोड स्थित सीटीसी मॉल में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
CTC मॉल में भीषण लगी भीषण आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर शहर के पालवास रोड स्थित गोविंदम रेजिडेंसी के सामने बने सीटीसी मॉल में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मॉल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते दमकल विभाग के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने मॉल से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। करीब 20 से 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मॉल में रखा भारी मात्रा में सामान पूरी तरह जल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मॉल में कपड़े, स्टेशनरी, किराना और अन्य ज्वलनशील सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ था। इसी कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता से मॉल की सीलिंग और अंदरूनी ढांचा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मॉल मालिक श्रीपाल भी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के दौरान स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सुरक्षित बचाए जा सकने वाले सामान को बाहर निकालने में सहयोग किया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासी महेश शर्मा ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि मॉल में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने कहा कि यदि दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता तो आग आसपास की दुकानों और भवनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: सीकर में चोरी का नया अंदाज! कार से उतरे बिना ही उड़ाईं दो बकरियां, CCTV देख पुलिस भी हैरान
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। वहीं, मॉल में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की आशंका भी जताई जा रही है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें