फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News:  अब नकली पान मसाला बनाने वालों की खैर नहीं, टीम ने जब्त करके लगाई आग; विभाग की पड़ताल जारी

Sun, 07 Sep 2025 01:05 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar News:  नकली पान मसाला बनाकर जिले में बेचने वालों पर कार्रवाई की गई है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने छापा मारा तो बड़े पैमाने पर पान पसाला के पाउच जब्त हुए। इसे मौके पर ही आग लगाकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन
Sikar News: नकली पान पसाला के पाउच जब्त करके टीम ने उस पर लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के द्वारा आए दिन हम कार्रवाई के मामले सुनते हैं। कभी मिठाई की दुकानों पर तो कभी रेस्टोरेंट पर टीम छापा मारकर नकली पनीर,दूध,दही जैसे नकली प्रोडक्ट का भंडाफोड़ करती है। लेकिन इस बार प्रदेश में मिलावटी पान मसाले के खिलाफ टीम ने एक्शन लिया। यह कार्रवाई सीकर जिले में हुई। जहां कृषि उपज मंडी में एक दुकान पर छापा मारकर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने हजारों पान मसाला पाउच जब्त किए। इतना ही नहीं इन्हें मौके पर ही जलकर नष्ट किया गया। 
विज्ञापन


पान मसाला के 6500 पाउच बरामद किए
कार्रवाई की जानकारी देते हुए सीकर फूड सेफ्टी ऑफिसर गोवर्धन सिंह ने बताया कि अंबिका एजेंसी से जुड़ी एक दुकान जो कृषि उपज मंडी सीकर में स्थित है। वहां टीम ने छापा मारा और यहां से नकली पान मसाला के 6500 पाउच बरामद किए। यह सब मिलावटी थे ऐसे में मौके पर ही इन्हें जलाकर नष्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: तालाब की पाल टूटी और ऐसे तबाह हुआ स्वास्तिक नगर, त्रासदी के बाद अब सिर्फ पानी और आंसू; तस्वीरें
विज्ञापन


बयान: अभियान लगातार जारी रहेगा
गोवर्धन सिंह ने बताया कि करीब 6 महीने पहले फूड सेफ्टी टीम ने सीकर शहर में ही एक दुकान पर सैंपलिंग की। यहां पान मसाला की सैंपलिंग में मिलावट होना सामने आया। इसके बाद टीम ने क्लू से क्लू जोड़कर आज यह कार्रवाई की। इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। गोवर्धन सिंह ने बताया कि यह मिलावटी पान मसाला इतना ज्यादा खतरनाक है कि यदि कोई इसका सेवन लगातार कर रहा है तो वह कैंसर की चपेट में आ सकता है। गोवर्धन सिंह ने बताया कि प्रोडक्ट चाहे कुछ भी हो लेकिन इस तरह मिलावट करना कानूनन अपराध है।
विज्ञापन


बरहाल अब टीम यह पता लगाने में जुटी है कि यह मिलावटी माल कंपनी से आया है या फिर एजेंसी ने और कहीं से खरीद की। बता दें कि जिस एजेंसी पर कार्रवाई की गई वह पूरे जिले में नकली पान मसाला सप्लाई करती है। ऐसे में संभावना यह भी है कि अब तक न जाने कितने हजारों लोगों ने मिलावटी पान मसाला खाया होगा।

ये भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi Gang:  बीकनेर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को हथियार सहित किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें