फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: खाटूश्यामजी में नए साल की भीड़ के बीच दुकानदारों में जमकर मारपीट, भक्तों में दहशत; दो गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 10:52 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar: खाटूश्यामजी में नए साल पर उमड़ी भीड़ के बीच लखदातार ग्राउंड के पास दो प्रसाद दुकानदारों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना से भक्त दहशत में आ गए। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
खाटूश्यामजी में मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में नए साल के मौके पर लाखों लोग बाबा के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इसी भीड़ के बीच से एक लड़ाई का वीडियो सामने आया है। रात के समय हुई इस लड़ाई के चलते भक्त दहशत में आ गए। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह घटना खाटूश्यामजी में लखदातार ग्राउंड के पास की है। यहां दो दुकानदार आमने-सामने प्रसाद की दुकान लगाते हैं। इन दोनों के बीच प्रसाद बेचने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले तो दोनों अपने दुकान पर खड़े होकर एक दूसरे को भला बुरा कहने लगे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

पढे़ं: आबूरोड रनिंग रूम को मिली रेलवे की बेस्ट रनिंग रूम शील्ड, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए इनाम
विज्ञापन


मारपीट होते हुए देखकर वहां से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। वहीं पड़ोसी दुकानदारों ने भी मारपीट करना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को छुड़वाया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों दुकानदारों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि खाटूश्यामजी में मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मानसून के दौरान दुकानदारों ने मध्य प्रदेश से आए भक्तों के साथ मारपीट की थी। उस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन




बता दें कि इस साल नए साल के मौके पर करीब 3 दिन में 10 से 15 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किए। अब पुलिस प्रशासन के लिए जरूरी है कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए जिससे कि यह आने वाले भक्तों को किसी तरह का डर न सताए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें