फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: आधी रात गोलियों की गूंज से कांपा बीदासर! मालिक की मौत, तीन जूझ रहे हैं जिंदगी-मौत की जंग में

Tue, 03 Mar 2026 03:48 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

बीदासर कस्बे में सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने होटल “द रॉयल ट्रीट” में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में होटल मालिक मनीराम मंडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत (निवासी दडीबा) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बीदासर होटल में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीदासर कस्बे में सोमवार देर रात एक लग्जरी होटल में घुसकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज हमले में होटल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने होटल को सील कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 12:30 बजे तीन हथियारबंद बदमाश बीदासर स्थित होटल “द रॉयल ट्रीट” में घुसे और ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान होटल मालिक मनीराम मंडा को गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत (निवासी दडीबा) भी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।

एसपी जय यादव ने दी मामले की जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए एसपी जय यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक मनीराम मंडा शराब और होटल व्यवसाय से जुड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि शराब कारोबार से जुड़े दूसरे समूह के साथ चल रही रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश होटल में घुसते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक हमलावर की पहचान कर ली है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया और आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। एसपी जय यादव ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें