फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: आनंदपाल गैंग के गैंगस्टर सुभाष बानूड़ा की सीकर कोर्ट में हुई पेशी, छावनी में तब्दील रहा कोर्ट परिसर

Tue, 03 Feb 2026 04:38 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar: सीकर जिले में राजू ठेहट गैंग के सदस्य मनोज ओला पर फायरिंग के मामले में आनंदपाल गैंग के गैंगस्टर सुभाष बानूड़ा और उसके साथी सीताराम को एससी-एसटी कोर्ट, सीकर में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। बानूड़ा अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है।
विज्ञापन
गैंगस्टर सुभाष बानूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले में राजू ठेहट गैंग के सदस्य मनोज ओला पर फायरिंग के मामले में मंगलवार को आनंदपाल गैंग के गैंगस्टर सुभाष बानूड़ा और उसके साथी सीताराम को एससी-एसटी कोर्ट, सीकर में पेश किया गया। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है बानूड़ा 
जानकारी के अनुसार सुभाष बानूड़ा वर्तमान में अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। उस पर आनंदपाल को पुलिस कस्टडी से फरार करवाने का आरोप है, जिसके चलते उसे हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया है। मंगलवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर से सीकर लाया गया और अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


सीताराम की इस मामले में हुई पेशी
वहीं, उसके साथी सीताराम को हाल ही में सीकर के सदर थाना पुलिस ने टोल मैनेजर को धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सीताराम को भी मंगलवार को जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बाथरूम के गुप्त तहखाने में मिला 1.35 करोड़ का जखीरा, पति फरार, पत्नी गिरफ्तार

2018 का है मामला 
पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में आनंदपाल और राजू ठेहट गैंग के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इसी दौरान झुंझुनू बायपास पर एक दुकान में बैठे ठेहट गैंग के सदस्य मनोज ओला पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसी मामले में सुभाष बानूड़ा और उसके साथी सीताराम को अदालत में पेश किया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था तथा आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें