Sikar News: रानोली में दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीकर जिले के रानोली थाना इलाके के रानोली मुख्य स्टैंड से युवक का दिनदहाड़े अपहरण होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 1 बजे के करीब रानोली थाना इलाके के बड़े अंडरपास के पास दुकान पर बैठे एक युवक का बादमाशों ने अपहरण कर लिया और गाड़ी में लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
रानोली पुलिस के अनुसार राहुल पुत्र नागरसिंह जाट 21 साल निवासी किशनपुरा का त्रिलोकपुरा निवासी अशोक सिंह, हिम्मत सिंह, विक्रम सिंह सहित दों अन्य युवकों ने किया अपरहण किया और फरार हो गए। अपहरण की इस घटना के बाद सीकर एसपी भूषण यादव के निर्देश पर रानोली और गोकुलपुरा थाने का जाप्ता अपराधियों के पीछे लगा हुआ है।