फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में चोरों की बदली पसंद! जेवर-नकदी को नहीं लगाया हाथ, घर से दो गैस सिलेंडर उठाकर हुए फरार

Mon, 22 Jun 2026 04:48 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी, जेवरात और अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि केवल दो गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
नगदी-जेवर छोड़ सिलेंडर चोरी कर भागे चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया। आमतौर पर चोर घरों से नकदी, जेवरात या अन्य कीमती सामान चुराते हैं, लेकिन इस बार बदमाशों ने केवल गैस सिलेंडरों को ही निशाना बनाया। घर में मौजूद अन्य सामान को बिना छुए दो गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन


देर रात घर में घुसे नकाबपोश युवक
जानकारी के अनुसार रींगस थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चोमू पुरोहितान निवासी शैतान सिंह नेहरा के घर देर रात दो अज्ञात युवक पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए मकान के आंगन में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं।

सिर्फ सिलेंडर पर थी चोरों की नजर
कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद दोनों युवकों ने बाहर रखे गैस सिलेंडरों को उठाया और आराम से मौके से निकल गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घर में रखा अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित मिला। इससे माना जा रहा है कि बदमाश पहले से ही गैस सिलेंडर चोरी करने के इरादे से आए थे।
विज्ञापन


सुबह खुला चोरी का राज
सुबह जब परिवार के लोगों की नजर बाहर पड़ी तो दोनों गैस सिलेंडर गायब मिले। इसके बाद तुरंत रींगस थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की आवाजाही और पहचान का पता लगाया जा सके।

कैमरे में साफ दिखे आरोपी
जानकारी के अनुसार चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दोनों आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई जा रही सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: प्रसूताओं की मौत: स्वास्थ्य मंत्री का नया बयान, बोले- 'दर्द नहीं चाहती युवा पीढ़ी, इसलिए बढ़ रहे सिजेरियन'
विज्ञापन


पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी वारदात
गैस सिलेंडर चोरी की यह अनोखी घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी इस बात को लेकर हैरान है कि चोरों ने घर में मौजूद अन्य सामान को छोड़कर सिर्फ सिलेंडरों को ही निशाना क्यों बनाया। बाद इलाके के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें